फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी की चाबी बनाने के बहाने किए आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला वैशाली विहार में अलमारी का ताला ठीक कर चाबी बनाने के बहाने दो युवक अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर ले गए। दिन भर परिवार के लोग चाबी बनाने वाले को तलाश करते रहे। लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैशाली विहार निवासी वीर सिंह का कहना है कि शनिवार दोपहर में चाबी बनाने वाले दो युवक गली से गुजरे तो उसकी पत्नी संगीता ने अलमारी का ताला ठीक करने एवं चाबी बनाने के लिए उन्हें बुला लिया। उस समय घर में उनकी पत्नी अकेली थी। जब आरोपी युवक अलमारी की चाबी बनाने लगे, तभी उन्होंने उनकी पत्नी से पानी मांगा। पत्नी पानी लेने के लिए रसोई में चली गई। जब पानी लेकर आई तो आरोपी युवकों ने कहा कि इस अलमारी की चाबी बनाने के लिए और सामान लाना पड़ेगा। यह कहकर दोनों युवक चले गए। जब काफी देर तक दोनों आरोपियों में से कोई नहीं लौटा तो उसकी पत्नी को संदेह हुआ। उसने अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें रखे आभूषण नहीं थे। आरोपी अलमारी से एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कड़े, गले का सोने का एक हार, गले की सोने की एक चेन, सोने की चार अंगूठी चोरी कर ले गए। उन्होंने आरोपियों को काफी तलाश किया, लेकिन दोनों आरोपी कहीं नहीं मिले। इस मामले में वीर सिंह ने सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें