फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद मादक पदार्थों की तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मादक पदार्थों की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सात सौ ग्राम चरस, एक तमंचा, एक चाकू एवं डेढ़ लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

शनिवार रात कुतुबशेर पुलिस अंबाला रोड पर नकुड़ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरसावा की ओर से आ रहे एक ऑटो को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दो युवक ऑटो से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को बड़ी नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी रिजवान तथा वाकिब निवासी बाड़ी माजरा हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 700 ग्राम चरस, एक तमंचा, कारतूस, एक चाकू, डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
25 प्रतिशत मिलता है कमीशन
कुतुबशेर थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि वे दोनों चरस एवं स्मैक बेचते हैं। उनका लीडर गुलफाम निवासी बाड़ी माजरा है, जो उन्हें चरस, गांजा, स्मैक लेकर हरियाणा एवं पंजाब भेजता है। वहां चरस, स्मैक, गांजा को बेचकर जो पैसा मिलता है, उसे गुलफाम को दे देते हैं। गुलफाम जिस स्थान पर माल पहुंचाने के लिये कहता है, उसी स्थान पर माल को पहुंचा देते हैं। इस काम में उन्हें 25 प्रतिशत कमीशन मिलता है। अब से करीब छह महीने पहले रिजवान को 100 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा में जगाधरी की स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

तस्करी की शराब एवं चाकू के साथ दो गिरफ्तार
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने 22 मार्च की रात रेगमाल मिल से नसीम निवासी मेंहदी सराय को हरियाणा की 20 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि शनिवार रात ग्राम पीरमाजरा के जंगल से संजय निवासी मोहल्ला बागवाला मानकमऊ को चाकू रखने के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें