फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट के पास परचून की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पिकेट के पास परचून की दुकान में चोरी
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। पुलिस पिकेट से मात्र 20 कदम की दूरी पर चोरों ने शुक्रवार की रात एक परचून व्यापारी के गोदाम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ महीने में जिस प्रकार नानौता में एक के बाद एक लगातार चोरी व डकैती की घटनाएं सामने आई है। उससे नगरवासी व व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। शुक्रवार की देर रात्रि चोरों ने नगर के प्रमुख थोक व्यापारी दौलत अली के संजय चौक स्थित पुलिस पिकेट के पीछे बने गोदाम के ताले तोड़ कर डेढ़ रुपये का परचून सामान चावल के बोरे, बीड़ी के खांचे सहित काफी सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दौलत अली के मुताबिक करीब डेढ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीना पूर्व पीड़ित के बडे़ भाई फजल अली की गंगोह रोड स्थित थोक परचून की दुकान में भी शटर फाड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। इसकी सूचना भी पीड़ित ने पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें