फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों के साथ मारपीट में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गांव भावसीरायपुर में बारात लेकर पहुंचे बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले मेें पांच युवकों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली जनपद के थाना थानाभवन के गांव मानकपुर निवासी रणधीर के पुत्र सुंदर की बारात नानौता थाना क्षेत्र के गांव भाबसी में आई हुई थी। इसमें बाराती डीजे पर नाच रहे थे तभी भावसी निवासी कुछ युवकों ने बारात में नाच रहे भूरा पुत्र इसम सिंह, रणजीत पुत्र ज्ञान सिंह, गुरमीत पुत्र मुकेश अरविंद पुत्र ओम सिंह, फन्तू पुत्र मुकेश, नेहरू पुत्र सिमरू, आरजू पुत्र जगदीश को बुलाकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें उक्त सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल सभी बारातियों द्वारा थाना नानौता पुलिस को अवगत मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की परंतु सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि इस खूनी संघर्ष में करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक युवक की हालत खराब होने के चलते सहारनपुर रेफर किया गया है। निवासी भूरा पुत्र इसम सिंह ने नानौता थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव भावसीरायपुर निवासी कालू पुत्र राजकुमार, बबलू पुत्र राजकुमार, गोविंदा पुत्र ब्रहम व दो अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें