फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में बुजुर्ग को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में बुजुर्ग को पीटा, मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। नवादा रोड स्थित गांधी कालोनी में रास्ता निकालने के विवाद में एक बुजुर्ग को पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कालोनी निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ब्रह्म सिंह राठी (65 वर्ष) का रविवार को दोपहर में कालोनी से रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे एक प्रापर्टी डीलर के साथ विवाद हो गया था। दोपहर में किसी प्रकार मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रात लगभग आठ बजे ब्रह्म सिंह किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे अपने घर लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। इससे उनकी हालत खराब हो गई। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग और परिजन उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजन ब्रह्म सिंह को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक हार्ट अटैक से मौत की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें