फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया मुन्ना भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में खालापार स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराने पर आरोपी पकड़ा गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि चार अन्य परीक्षार्थियों के खिलाफ उत्तर पुस्तिका ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि खालापार स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज की द्वितीय पाली में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा चल रही थी। कक्ष नंबर 20 में ड्यूटी अध्यापक मेघा माहेश्वरी और लिपिक पवन ने अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर निवासी मनोज कुमार के नाम पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक सिस्टम से उसका अंगूठा मैच नहीं हुआ। शक होने पर अध्यापक और लिपिक ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल पुत्र सुबोध निवासी रायपुर बिहार बताया। आरोपी ने जानकारी दी कि वह मनोज कुमार के नाम पर परीक्षा देने आया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली ले गई। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि राहुल के तार किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

चार अभ्यर्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर। गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे दो अभ्यर्थी आंसरशीट की ऑफिस कॉपी अपने साथ ले गए। हैडक्लर्क अंजू त्यागी ने अनुज कुमार पुत्र अजय पाल सिंह निवासी गड़ाना बिजनौर व गौरव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मंसूरी मेरठ के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एक अन्य परीक्षा केंद्र से भी दो अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका की ऑफिस कॉपी अपने साथ ले गए। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में तीन तरह की उत्तर पुस्तिका है। एक ओरिजनल, दूसरी आफिस कॉपी और तीसरी कॉपी परीक्षार्थी के लिए होती है। दो परीक्षार्थी गलती से ओरिजनल और दो आफिस कॉपी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें