फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय बाजार के समीप घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोयलारी निवासी शंकर चौहान 60 पुत्र रामबदन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ आजमगढ़ से गांव लौट रहे थे। घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग के पास पीछे से आ रहे एक कार सवार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे शंकर चौहान और उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। लोगों ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को अपने साथ दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें