फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में जबरन तलाशी लेने पर पिटे थे सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। सादी वर्दी व नशे में सिपाहियों को पेट्रोल पंप पर सोलर पैनल लगाने आ रहे युवकों की गाड़ी की चेकिंग करना भारी पड़ गया। युवकों ने सिपाहियों को बदमाश समझते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें दो सिपाहियों व दो पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की ओर से हरियाणा के जठलाना थाने में एक आरोपी सिपाही को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध मारपीट करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लागढ़ के पास हरियाणा की सीमा में स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी अरुण पुत्र दीपक सिंह निवासी गांव टाबर ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे हरियाणा से एक कार में सवार चार युवक पेट्रोल पंप पर सोलर पैनल लगाने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो वहां पर एक कार रेत में धंसी हुई थी। कार में सवार सादी वर्दी तथा नशे में धुत सिपाहियों ने हरियाणा के युवकों की कार रुकवाकर उनसे अपनी कार में धक्का लगाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज सिपाहियों ने जबरन उनकी कार की तलाशी लेनी चाही तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद सिपाहियों ने उनके साथ गाली गलौज की तथा मारपीट पर उतर आए। उन्होंने यह बात पेट्रोल पंप पर आकर बताई तो वहां से कर्मचारी अरुण व मोहन आदि मौके पर पहुंचे तथा सिपाहियों की हरकत पर एतराज जताया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हरियाणा के युवकों ने बदमाश होने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर लोगों ने सिपाहियों को बदमाश समझते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सिपाहियों के साथ दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए। मारपीट में पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरुण व मोहन तथा सिपाही संजय व अरुण को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर नकुड़ कोतवाली से पहुंची पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की ओर से हरियाणा के जठलाना थाने में एक नामजद तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी गई है। जठलाना एसएचओ दीदार सिंह ने तहरीर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें