देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर जबरन ले जाने का दबाव बनाने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बिलासपुर गांव निवासी माइकल उसे घर से बहला फुसलाकर ले जाना चाहता है। कई बार उसने उस पर दबाव भी बनाया। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि मंगलवार को उक्त युवक फिर से उसके पास पहुंचा और उसके साथ दिल्ली चलने को कहने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं विरोध किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।