फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक जंगल में वनकर्मियों एवं पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए खैर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके गांवों और संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को जसमोर तिराहे से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात में शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी रेंज के जसमोर बीट के जंगल में 10-15 तस्कर खैर के पेड़ों का कटान करने के बाद लकड़ियों का टाटा 407 में लदान कर रहे थे। सूचना मिलने पर वनकर्मी एवं कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तस्करों से पुलिस एवं वनकर्मियों की मुठभेड़ के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। तस्कर मौके से भाग निकले थे। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की सुबह तस्करों के गांवों और उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। सुबह के समय पुलिस ने दबिश के दौरान मोमिन पुत्र लतीफ निवासी गांव भूरीवाला नागल थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर ने खुलासा किया है कि वह पिछले काफी समय से जंगल में चार किमी अंदर से खैर के पेड़ काटकर रात में लकड़ियों का वाहनों में लदान करते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर का चालान कर दिया गया है, जबकि बाकी तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें