फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 46 लाख की ठगी 

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली स्थित जूनियर हायर सेकेंड्री स्कूल में अध्यापक, कर्लक व चपरासी की  नौकरी लगवाने का झांसा देकर आधा दर्जन बेरोजगार युवकों से एक परिवार ने  लाखों की ठगी कर ली और पर्दाफाश होने पर रकम लौटाने के बहाने बुला घर में  बंधक बना दो पीड़ितों से स्टाम्प पर रकम वापस पा लेना लिखवा लिया। एक महिला  सहित 6 आरोपियों के खिलाफ थाना देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गयी। 
विज्ञापन


जनपद  शामली के थाना भवन अतंर्गत गांव भनट निवासी अभिषेक सहित धमेन्द्र, सतीश,  दीपक, नंद किशोर आदि के साथ लाखों की ठगी होने का यह सनसनीखेज मामला प्रकाश  में आया है।

गावं भनट के तेजपाल सिंह ने थाना देहात कोतवाली में दर्ज  करायी गयी धोखाधड़ी धमकी मामले की रिर्पोट मेंल मौहल्ला चौधरी विहार गली  नम्बर 3 निवासी आसीम नजम, उसकी पत्नि अर्शी व चार भाईयों आशिक, मोहसीन,  काशिफ, आमीर पुत्रगतण नजमुलहक को नामजद कराया। घटना 10 जनवरी की बताई गयी।  
विज्ञापन


तेजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुद को बरेली स्थित खलील अहमद  हायर सेकेंड्री स्कूल का प्रधानाध्यापक व कमेटी पदाधिकारी बताते हुए उसके  धेवते अभिषेक सहित अन्य युवकों की शिक्षक, कर्लक व चपरासी पद पर स्कूल में  नियुक्ति करान् का झांसा देकर अभिषेक से इसके लिये 7.90 लाख, धमेन्द्र सिंह  6 लाख, सतीश से 6 लाख, दीपक से 8 लाख, नंद किशोर से 12 लाख व एक अन्य सतीश  से 6 लाख रूपये ले लिये मगर उनकी नौकरी नही लगी।

जब आरोपियों पर पैसा वापस  देने को दबाव बनाया गया तो इसके लिये नंद किशोर और सतीश को आरोपियों ने  अपने घर बहाने से बुलाकर घर में बंधक बना पिस्टल की नोंक पर उनसे पूरी  रकम वापस हो जाने के सम्बंध में स्टाम्प पर भी लिखवा लिया और फिर दोबारा  उधर आने या कार्यवाही करने पर गोली से उड़ा देने की भी धमकी दी गयी।

थाना  देहात कोतवाली प्रभारी सुभाष राठौर ने चौधरी विहार कालोनी निवासी आरोपी  दम्पत्ति सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किये जाने की पुष्टी करते हुए बताया  कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें