फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकानों के ताले तोड़े, लाखों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंत विहार और दाऊद सराय में बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चुराया
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के पंत विहार कालोनी में एक बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। उस समय परिवार अपने गांव गया हुआ था।
सदर कोतवाली के पंत विहार निवासी जय भगवान सिंह अपने गांव थाना नकुड़ के ढकादेई में गए थे। दूसरे दिन जब वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जय भगवान सिंह के मुताबिक रात में चोरों ने किसी समय घर के ताले तोड़ अलमारी में रखी 1.68 लाख रुपये की नगदी के अलावा सोने की दो चेन, एक अंगूठी एवं एक जोड़ी पाजेब चोरी कर लिए। जय भगवान सिंह ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला दाऊद सराय में एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर ले गए। दाऊद सराय में अब्दुल नवाज उमरा कर वापस लौटी अपनी मां को लेने दिल्ली गए थे। घर में ताले लगे थे। शुक्रवार रात जब परिवार लौटा तो ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ वहां से 55 हजार की नगदी, लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस मामले में अब्दुल नवाज ने कुतुबशेर थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खराद फैक्ट्री में लाखों की चोरी
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवादा रोड स्थित काजीपुरा में एक खराद फैक्ट्री के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये की कीमत का सामान, लैपटॉप व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। फैक्ट्री में यह तीसरी चोरी है। नवादा रोड पर काजीपुरा के यशोदा कुंज में नरेंद्र शर्मा की खराद फैक्ट्री है। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक रात में चौकीदार नहीं आया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने फैक्ट्री के ताले तोड़ दो लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसमें मशीनों के पार्ट, एक लैपटॉप, चार कैलीपर, चार माइक्रोमीटर, अल्टीनेटर, दो हीटर, 40 किलो पीतल और 50 किलो एसएस के पार्ट्स, टूल्स और अन्य सामान शामिल है। फैक्ट्री मालिक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह फैक्ट्री आने पर घटना की जानकारी हुई। इस मामले में नरेंद्र शर्मा ने सदर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। फैक्ट्री मालिक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक इससे पहले भी फैक्ट्री में दो बार इसी तरह ताले तोड़कर लाखों की चोरी हो चुकी है। इसके बाद ही चौकीदार को रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें