फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे बाइक सवार दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
crime - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कदौरा क्षेत्र में तैनात यूपी 100 की गाड़ी के सिपाही अजमेर सिंह, धीरेंद्र सिंह व अर्जुन शनिवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों से खबर मिली कि हाईवे पर बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे है, जिनके पास हथियार भी है। खबर मिलते ही यूपी 100 पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों के बताए अनुसार पुलिस के दबिश देते ही बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने पांच किलोमीटर तक उनका पीछा कर हरचंदपुर गांव के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन


इनकी पहचान सोनू पांडे व शीलू पांडे निवासीगण ग्राम सुकरोड़ी थाना कुरारा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। तलाशी लिए जाने पर इनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस व गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वह लूट करने की फिराक में थे। दोनों बदमाशों को बाइक व बरामद सामान सहित कदौरा थाने ले जाया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर थाने में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें