फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी के पास चोरों ने मोबाइल की दुकान खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की सिविल लाइन चौकी से मात्र दो कदम दूरी पर कलक्ट्रेट गेट के ठीक सामने चोरों ने मोबाइल की दुकान में खिड़की तोड़कर चोरी कर ली। चोर लाखों रुपये के मोबाइल, नगदी एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित मोबाइल की दुकान श्रीराम ट्रेडर्स में रात को चोरों ने खिड़की तोड़ दी और अंदर घुस गए। दुकान मालिक राम निवास गुप्ता के अनुसार चोरों ने दुकान में रखे महंगे मोबाइल और 50 हजार की नगदी चोरी कर ली। आरोप है कि चोर दुकान में रखे चिप एवं मोबाइल की डमी तक चोरी कर ले गए। चोर रात में अपने काम को अंजाम देते रहे, जबकि पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं कलक्ट्रेट गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। जबकि कलक्ट्रेट तिराहे पर हर समय पुलिस की इस मामले में दुकान मालिक राम निवास गुप्ता ने सदर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें