फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में संदिग्ध आतंकवादी की तलाश में एटीएस की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध की तलाश में एटीएस की देवबंद में छापेमारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। संदिग्ध कश्मीरी आतंकवादी के छिपे होने की इनपुट मिलने के बाद आतंकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) पिछले तीन दिनों से देवबंद में खाक छान रही थी। बृहस्पतिवार को सटीक सूचना मिलने पर एटीएस ने नगर के भायला रोड स्थित चांद कालोनी में छापेमारी की। जहां एक संदिग्ध टीम को देखते ही फरार हो गया।
विज्ञापन

संदिग्ध कश्मीरी आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी स्थान पर छिपे हुए हैं। यह इनपुट मिलने के बाद खुफिया इकाई और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। संदिग्ध की तलाश में एटीएस भी पिछले करीब तीन दिनों से नगर के चप्पे चप्पे पर नजर गड़ाए हुए थी। बृहस्पतिवार को एटीएस को नगर के भायला रोड स्थित एक कालोनी में संदिग्ध कश्मीरी आतंकवादी के छिपे होने की जानकारी मिली। देर रात एटीएस ने गुपचुप तरीके से वहां छापेमारी की, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर एक संदिग्ध वहां से फरार हो गया। टीम घंटों तक उसकी तलाश करती रही। मगर कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, एसएसपी बबलू कुमार ने एटीएस द्वारा देवबंद में छापेमारी करने की पुष्टि करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी भी एटीएस टीम की छापेमारी में शामिल थे, जबकि इंस्पेक्टर का कहना है कि उनके बाहर होने के चलते खानकाह पुलिस चौकी प्रभारी साजिद अली टीम के साथ गए थे। साजिद अली ने एटीएस के देवबंद में आने की पुष्टि तो की, लेकिन छापेमारी में वह शामिल रहे इससे उन्होंने इंकार किया। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि एटीएस टीम के देवबंद में छापेमारी की आधिकारिक सूचना तो थी, लेकिन टीम ने देवबंद पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें