फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता बेबी पत्नी सुनील की आग में झुलसने से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई बृजपाल पुत्र रोहताश निवासी पीपलशाह थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर की ओर से तहरीर में आरोप लगाया गया था, कि करीब एक साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को उसका पति एवं ससुराल के अन्य लोग कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। दो दिन मृतका के पति सुनील व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई। आरोप है, कि जब उसने मारपीट का विरोध किया, तो पति समेत सभी ससुरालियों ने मिलकर उसकी बहन को जिंदा जला दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें