फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरसैंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सोमवार को शिकायत के बाद मिर्जापुर थाने की हथनीकुंड़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कोरसैंट से भरी एक ट्राली को कड़ाई वाला घाट पर पकड़ा।
विज्ञापन

शाम करीब पौने चार बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र में यमुना नदी के कड़ाईवाला घाट पर अवैध खनन कर कोरसैंट ट्रैक्टर-ट्राली में लोड किया जा रहा था। लोगों की सूचना पर हथनीकुंड़ बैराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को चालक समेत पकड़ लिया, जबकि खनन करने वाले अन्य लोग मौके से भाग निकले। पुलिस चालक और ट्रैक्टर-ट्राली को थाने ले आई। रास्ते में ट्राली धंसने पर पुलिस को उसमें भरा कोरसैंट रास्ते में ही उतरवाना पड़ा। थाने के कार्यवाहक इंचार्ज ने सुरेंद्रपाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया जा रहा है और आरोपी पकड़े गए चालक नौशाद पुत्र अख्तर निवासी ताजेवाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय व एनजीटी द्वारा खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद थाना मिर्जापुर क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। पहले रात के अंधेरे में यमुना नदी का सीना चीरने वाले माफिया अब दिन में भी खनन करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें