फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी ने ही की थी लाल सिंह की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। किसान लाल सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके साथी ने की थी। उसने लिया कर्ज वापस न करना पड़े लिए उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली में एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि आरोपी ने लाल से दो लाख रुपये कर्ज लिया था। वापस मांगने पर उसने लाल सिंह को ट्रैक्टर से गिराकर कुचल दिया और शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

3 जनवरी को ग्राम वरोदा कलां निवासी किसान लाल सिंह पटेल पुत्र शंभूदयाल पटेल हरी मटर बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से कोंच बाजार में आया था। वह मटर लौटते समय वह लापता हो गया था। बेटे शिवम ने 7 जनवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


10 जनवरी को लालसिंह का शव उदयवीर राजपूत निवासी वरोदा कलां के खेत में बने कुंए से बरामद हुआ था। कोंच कोतवाली में एएसपी ने बताया गजराज ने लालसिंह से ट्रैक्टर खरीदने के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे। इससे पहले भी वह लाल सिंह से मैथा के लिए रुपये उधार ले चुका था। रुपया वापस न देना पड़े इसलिए उसने लालसिंह को ट्रैक्टर से धक्का देकर नीचे गिराकर ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल दिया।

आत्महत्या दर्शाने के इरादे से उसके शव को कुएं में फेंक दिया। इस दौरान सीओ रुक्मिणी वर्मा व आरोपी को पकड़ने वाली टीम कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसएसआई मनोज सिंह, एसआई सुरेन्द्र कुमार सिंह, एसओ कैलिया प्रभुनाथ, सर्विलांस टीम के एसआई मतीन खान, कांस्टेबल गौरव सिंह, जगदीशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हत्या में कुछ और भी हो सकते शामिल
खुलासे के वक्त कोतवाली में मौजूद लालसिंह के बेटे शिवम ने एक प्रार्थना पत्र एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी को दिया है, जिसमें कहा है कि गजराज ने उसके पिता की हत्या कर शव कुएं में डाल दिया था और तत्काल गांव की ही एक महिला को फोन कर उसकी मदद भी मांगी थी। शिवम का कहना है कि उसके पिता का जितना वजन था उसे देखते हुए शव ठिकाने लगाना एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। उसे शक है कि इसमें कुछ और लोगों का भी हाथ हो सकता है जिसकी जांच की जानी जरूरी है। एएसपी ने उसे जांच किए जाने का भरोसा दिलाया है।

उधारी का पैसा न देना पड़े इसलिए मारकर कुएं में फेंका
लापता होने के छह दिन कुएं में मिला था किसान का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें