फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट ले व्यापारी से नगदी एवं मोटरसाइकिल लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में रामगढ़ के पास लिफ्ट के बहाने एक बदमाश अपने साथी की मदद से तमंचे से आतंकित कर व्यापारी से 64 हजार की नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव हौजखेड़ी निवासी मो. फैसल प्रताप मार्केट चौक पर बाइक की खरीद फरोख्त का काम करता है। फैसल के अनुसार रविवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जब वह 62 फुट मार्ग पर पहुंचा तो एक व्यक्ति ने आवाज देकर उसे रुकवाया और बाइक पर लिफ्ट मांगी। उसने लिफ्ट दे दी। जब वह दोनों गांव रामगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे बैठे व्यक्ति ने बाइक रोकने को कहा। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो वही खड़े नकाबपोश युवक ने तत्काल उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसके पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे से आतंकित कर उससे 64 हजार रुपये, उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया और भाग निकले।
फैसल किसी प्रकार थाना पहुंचा और लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद बदमाशों की घेराबंदी के प्रयास किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इस मामले में कुतुबशेर थाना में लूट का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें