फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलम को तलाशती रह गई सहारनपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अलीगढ़ में रमजानी और नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए असलम बुंटा को सहारनपुर पुलिस तलाशती रह गई। दोनों अपराधियों ने जिले में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ईनाम को घोषित कर दिया, मगर इसके बाद उन्हें पकड़ना भूल गई। यही कारण रहा कि दोनों को पकड़ने में सहारनपुर पुलिस फेल रही है।
विज्ञापन

रमजानी और असलम बुंटा पर सहारनपुर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। जनपद की कोतवाली रामपुर मनिहारान, देवबंद, नानौता, बड़गांव और तीतरो सहित अन्य थानों में असलम पर दस और रमजानी पर 18 मामले में विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। दोनों ने सहारनपुर में लूट, डकैती और रंगदारी मांगने की कई वारदातों को अंजाम दिया है। रमजानी और असलम सहारनपुर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। इन बदमाशों को पकड़ना तो दूर जनपद पुलिस उनकी परछाई तक छू नहीं पाई। एक का अलीगढ़ में और दूसरे का नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर किया है। ऐसे में जनपद पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुकीम काला को भी नहीं पकड़ पाई थी पुलिस
सहारनपुर। डेढ़ वर्ष पूर्व सहारनपुर में आतंक का पर्याय रहे मुकीम काला और उसके गैंग को भी बाहर की पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था। मुकीम काला पर सहारनपुर के तनिष्क शोरूम में डकैती डालने, सीओ सदर के गनर राहुल ढाका की हत्या और लूट व रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं। मुकीम काला को शामली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब भी सहारनपुर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। पुलिस मुुकीम को तलाशती रही और वह सहारनपुर में आकर वारदात कर आसानी से बचकर निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें