फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलगप्पे के पानी का नमूना फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक दुकान से जिला अभिहित अधिकारी द्वारा मारे गए छापे में जांच के लिए लिया गया गोलगप्पे के पानी का सैंपल फेल हो गया। लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में कराई गई जांच में गोलगप्पे के इस पानी को न सिर्फ सिंथेटिक पाया गया बल्कि इसे मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक बताया गया। इसे लेकर औषधि एवं खाद्य सुरक्षा विभाग वाद दायर करेगा।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने 12 अक्तूबर को दिल्ली रोड स्थित डीआईजी कोठी के पास स्थित एक दुकान से छापा मारकर जांच के लिए गोलगप्पे के पानी का सैंपल लिया। इस सैंपल को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच रिपोर्ट में गोलगप्पे के इस पानी में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिंथेटिक रंग का प्रयोग पाया गया जिसके चलते उपभोक्ता को फंगल इंफेक्शन से लेकर डायरिया तक होने की आशंका व्यक्त की गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग के जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक दुकान से गोलगप्पे के पानी का सैंपल लिया गया था। इस दुकान से ग्राहकों की कई बार शिकायतें आई थी। फूड एनालिस्ट यूसी गंगवार की ओर से जारी इस सैंपल की जांच रिपोर्ट में गोलगप्पे के पानी में अप्राकृतिक रंग की मिलावट पाई गई। जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताई गई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संस्त़ुति पर दुकानदार के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें