फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने में दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने में दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

सहारनपुर। पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंचे लोगों में आपस में ही विवाद बढ़ गया और दो गुटों में पथराव शुरू हो गया। मंडी क्षेत्र के हुसैन बस्ती में शनिवार देर रात हुए इस झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग से वहां फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मंडी क्षेत्र के हुसैनी बस्ती में पति-पत्नी के बीच रात के 11 बजे झगड़ा हो रहा था। तभी वहां लोग झगड़े को शांत कराने पहुंचे। इस बीच वहां मौजूद लोगों में ही विवाद हो गया। मामला हाथापाई से पथराव तक पहुंच गया। इस बीच अफवाह के चलते इलाके में दहशत फैलने लगी। हालांकि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस वहां से चेतावनी देकर लौट आई। पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें