फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 लाख के जेवरात चोरी

Wed, 09 Nov 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। बेलका माफी गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान में दूसरी मंजिल पर चढ़कर कमरों के ताले तोड़े और दस हजार रुपये की नगदी समेत करीब  2.50 लाख की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव बेलका निवासी मास्टर नरेश चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ नीचे मकान में सो रहे थे। इसी बीच चोर मकान की दीवार फांद कर मकान में घुस गए और ऊपर की मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़कर सेफ में रखी 10 हजार रुपये की नगदी सहित करीब 2.50 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। 
सुबह होने पर जब वह दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी

लखनौती। आबकारी विभाग के निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ राजपुर लतीफपुर गांव के जंगल में छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने वाली एक भट्टी पकड़ी। टीम को देख वहां मौजूद लोग जंगल की ओर भाग निकले। 
विज्ञापन

टीम ने वहां से 38 ड्रमों में भरकर रखा गया 1800  लीटर लाहन और 10 लीटर कच्ची शराब के अलावा कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और भट्टी बरामद की है। कच्ची शराब बनाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। छापामारी टीम में कोतवाली के एसआई मैनपाल, प्रमोद, मुकेश, सुशील, गुलजार और वैभव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें