रेवाड़ी में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी 22 सितंबर को जयसिंहपुर खेड़ा स्थित आरके पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से 27 लाख 22 हजार रुपये लूटने के मामले में नारनौल जेल में बंद थे।
जांचकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों की पहचान भुडला निवासी सुखबीर और गुर्जरवास निवासी राजपाल उर्फ टिंकू के रुप में हुई है। आरोपी सात अगस्त को बास रोड भूप विहार धारुहेड़ा निवासी एक महिला की चेन छीनकर मोटर साइकिल पर भाग गए थे। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके उक्त आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।