फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर बरामद की 25 हजार की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। दुकान से घर जा रही परचून व्यापारी की पत्नी से रुपयों से भरा थैला लूटने के चौथे आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर पच्चीस हजार रुपये की नगदी, एक पर्स तथा एक स्टील का डिब्बा बरामद करने का दावा किया है। जबकि पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गत तीन अक्तूबर की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे परचून व्यापारी सतीश चंद मित्तल की पत्नी रेनूबाला से दुकान से घर जाते समय बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित व्यापारी ने लूटे गए थैले में करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी व जरूरी कागजात होना बताते हुए अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने गत नौ अक्तूबर को तीन आरोपियों का पकड़कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 27 हजार रुपये की नगदी सहित एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, तीन मोबाइल तथा लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद करने का दावा किया था तथा आरोपी बाशा उर्फ अब्बास पुत्र जमील, निवासी गांव कुल्हेड़ी, शाहरूख पुत्र अय्यूब व आमिल पुत्र असलम निवासी मोहल्ला बंजारान थाना नकुड़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि चौथा व आखिरी आरोपी नदीम पुत्र मकबूल निवासी मोहल्ला बंजारान फरार चल रहा था। प्रभारी कोतवाल अजय गौड़ ने बताया कि तीन दिन पूर्व आरोपी नदीम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर पच्चीस हजार रुपये की नगदी, एक पर्स व एक स्टील का डब्बा बरामद करने का दावा किया है। मामले की जांच कर रहे एसआई कौशल गुप्ता ने बताया कि आरोपी नदीम ने भी लूटे गये थैले में मात्र पचपन हजार रुपये की नगदी व कुछ कागजात होना बताया है। जबकि पीड़ित व्यापारी ने लूटे गये थैले में करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें