सहारनपुर। वारदात करने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को एसओजी और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आवास-विकास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास चोरी की बाइक, कार और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने चालान कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसओजी टीम के सिपाहियों, कैंप और चंद्रनगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीन बदमाशों को आवास-विकास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो छुरियां बरामद हुई। आरोपियों ने अपने नाम कयूम पुत्र सईद निवासी गांव पटनी थाना चिलकाना, सलीम पुत्र रईस निवासी रसूलपुर देहात कोतवाली और रवि पुत्र भोला निवासी जेल चुंगी थाना जनकपुरी बताए। आरोपियों की निशानदेही पर एक कार बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि लूट की वारदात करने फिराक में थे। इसीलिए क्षेत्र में कार खड़ी कर रखी थी। पुलिस ने जांच की तो बाइक और कार चोरी की निकली। पुलिस तीनों का चालान कर जेल भेज दिया है।