फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कार सवार दो बदमाशों ने बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की कोशिश की। इस पर सेल्समैन ने पास में ही स्थित सीओ कार्यालय में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को कार सहित पकड़ लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। कार से एक तमंचा और तलवार भी बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

सहारनपुर मार्ग पर सीएचसी के सामने गोपाल कृष्णा फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार दोपहर सेल्समैन महक सिंह अपने साथी कुलदीप को साथ लेकर बैंक में नकदी जमा कराने जा रहा था। उसके पास थैले में 2.42 लाख रुपये थे। जब वह बाईपास मार्ग पर स्थित सीओ कार्यालय के नजदीक पहुंचा तभी पीछे से कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे बैठा कुलदीप नीचे गिर गया जबकि महक सिंह ने बाइक को नियंत्रित किया और बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इससे महक सिंह बाइक सहित सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। महक सिंह उठा और घायल होने के बावजूद थैला उठा कर समीप ही स्थित सीओ कार्यालय में घुस गया। उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बदमाशों की जानकारी दी। उधर, उसे सीओ कार्यालय में घुसता देख बदमाश फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर पंप स्वामी एवं अन्य व्यापारी भी वहां इकट्ठा हो गए। बताया गया कि कार में दो लोग सवार थे और उन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। इसके बाद वहां से कई लोग बदमाशों की तलाश में निकल गए। डिग्री कालेज मार्ग पर कार समेत एक बदमाश को उन्होंने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार सहित कोतवाली ले आई। कार से एक तमंचा और एक तलवार भी बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पेट्रोल पंप स्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है। भाजपा सभासद नीरज अग्रवाल, सर्राफा व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गर्ग, राजेश काका सहित अनेक व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर बढ़ती वारदातों पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें