फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहांसू में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पहांसू गांव में शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डडों के साथ धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। झगड़े में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा गया हैं। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है। गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन के गांव पंहासू निवासी दीपक शुक्रवार देर शाम अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बराबर से निकल रहे महफूज से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष होता रहा। शोर-शराबे के बीच गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संघर्ष में एक पक्ष से फैजान, रिजवान पुत्र शमशाद और दूसरे पक्ष से नेत्रपाल, उसकी पत्नी कांति, पुत्र दीपक, सोंटी, घसीटू उसका बेटा काला घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है। इस मामले में जिशान की तरफ से दी गई तहरीर में नेत्रपाल पक्ष को आरोपित किया गया है। नेत्रपाल की तरफ से जिशान पक्ष पर घर पर आकर लाठी, डंडों और बलकटी से हमला करने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें