फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा कारोबारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकांटा कारोबारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। धर्मकांटा कारोबारी ने क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला चाहपारस निवासी धर्मकांटा कारोबारी तिलक कुमार सेठ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की देर शाम उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले तो गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। तिलक कुमार के मुताबिक जब उसने मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी की तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति क्षेत्र के मिरगपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में फरार चल रहे तलहेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी इसरार और उसके भाई आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, पुलिस ने घलौली पुलिस चेक पोस्ट के समीप संदिग्ध रूप से घूम रहे जड़ौदा जट्ट निवासी इमरान को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। रिपोर्ट दर्ज कर इमरान का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें