फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबकरी में कहासुनी को लेकर पथराव-फायरिंग, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। लबकरी गांव में खेल खेल में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लबकरी गांव निवासी महताब और मो. सालिम पक्ष के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें महताब और उसकी पुत्रवधू फरहाना घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष का मौ. सालिम घायल हुआ है। झगड़े की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल महताब ने बताया कि सालिम के बच्चे गांव के कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जबकि उसके परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं है। आरोप है कि सालिम पक्ष के लोग बिना वजह उसके बेटों के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारु हो गए। जब वह जान बचाकर घर में भागे तो उक्त लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जब पुत्रवधू फरहाना बीच बचाव को आई तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के मो. सालिम का कहना है कि महताब के बेटे उसके घेर में बैठे थे। बिना वजह वह गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उस समय तो उक्त लोग वहां से उठकर चले गए। कुछ देर बाद वह अपने घर की छत पर चढ़ गए और पथराव करना शुरु कर दिया। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने फायरिंग भी की। जिसमें कई लोग गोली लगने से बाल बाल बच गए। जबकि छर्रे लगने से वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें