फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगागढ़ में पशु कटान पर दो समुदाय आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंगागढ़ में पशु कटान पर दो समुदाय आमने-सामने
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मूंगागढ़ में रविवार रात को पशु कटान और हड्डियां फेंके जाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी प्रकार शांत कराया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई।
रविवार रात लगभग 11 बजे एक विवाह समारोह के दौरान किसी ने एक पशु काट दिया। आरोप है कि उसकी हड्डियों को दूसरे समुदाय की ओर कूड़े पर फेंक दिया। उस पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे और एकत्रित होकर विवाह समारोह वाले परिवार के यहां पहुंचे तथा आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मंडी कोतवाली पुलिस पहुंची और किसी प्रकार दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। दो अलग-अलग समुदाय के होने के चलते मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। इस मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने मामला शांत करा दिया है। रात को पुलिस तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें