फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने एटीएम में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला नुमाइश कैंप के भारत माता चौक पर नशे में धुत दो युवकों ने रविवार रात एक बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने वहां से गुजर रहीं महिलाओं, युवतियों की मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप में रविवार रात भारत माता चौक पर स्थित विजया बैंक के एक एटीएम में नशे में धुत दो युवकों ने तोड़फोड़ की। जिससे वहां हंगामा हो गया। यही नहीं वहां से गुजर रहीं युवतियों एवं महिलाओं के फोटो खींचने शुरू कर दिए एवं वीडियो बनाने का प्रयास किया। जिस पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ लग गई।
आरोप है कि लोगों ने पास में ही स्थित चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को नहीं पकड़ा और न ही कोई कार्रवाई की। लोगों द्वारा आक्रोश जताए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई भी होगी।
चोरी के दो वाहनों समेत दो गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो वाहनों समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार की शाम को मंडी कोतवाली पुलिस को चिलकाना रोड पीपल वाली मस्जिद के सामने चोरी के वाहनों के साथ दो लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम मो. सुएब निवासी मंसूर कालोनी तथा परवेज निवासी पथरवाला, खाताखेड़ी बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक एवं स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें