फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में चौकीदारों को बंधक बनाकर डाका डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में चौकीदारों को बंधक बनाकर डाका डाला
विज्ञापन


नागल (सहारनपुर।)। थाना क्षेत्र के गांव शीतलाखेड़ा में आम के बाग में मंगलवार रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की कीमत के आम और अन्य सामान लूट लिया। जाते समय शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
थाना नकुड़ के गांव जाफरपुर नरयाली निवासी साजिम ने शीतलाखेड़ा में राजेश के बाग को ठेके पर लिया है। ठेकेदार के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे बाग में उनके ही गांव के बारिक और तोयब चौकीदारी कर रहे थे। तभी करीब 15 नकाबपोश बदमाश बाइकों पर सवार होकर बाग में पहुंचे। उनके पास बंदूक और तमंचे थे। उन्होंने चौकीदारों को गोली मारने की धमकी देकर मारपीट शुरू कर दी। बाद में उनके ही कपड़ों से उन्हें बांधकर एक तरफ डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक बाग से चौसा आम तोड़े। इसी दौरान एक छोटा हाथी वाहन बाग में पहुंचा। इसमें आम लादने के बाद बाग से बैटरी और पंखे आदि सामान भी बदमाशों ने अपने वाहन में रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बदमाश चौकीदारों के पास रहे जबकि अन्य वाहन के साथ चले गए। करीब एक घंटा बाद बचे हुए बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बाइकों पर बैठकर सुबह चार बजे के करीब फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने किसी तरह अपने आप को बंधन मुक्त कर मामले की जानकारी बाग मालिक को दी। ठेकेदार के अनुसार बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये का आम और सामान ले गए। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें