फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो स्थानों से चोरी किया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बदमाशों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। सदर कोतवाली के आवास विकास में चिकित्सक के क्लीनिक से बदमाशों ने एलसीडी, लैपटॉप और नकदी चोरी कर ली। वहीं, कोतवाली देहात में शटर काटकर बदमाश डीजे का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

आवास विकास में बदमाश शुक्रवार की रात डॉ. अनुपम मालिक के क्लीनिक के ताले तोड़ कर अंदर घुस गए। वहां से करीब 35 हजार की नकदी, लैपटॉप, एलसीडी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चिकित्सक के मुताबिक शनिवार की सुबह जब क्लीनिक पर पहुंचे तो चोरी की वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके अलावा देहात कोतवाली के गांव बेहड़की में डीजे के सामान की दुकान का चोरों ने शटर तोड़ डाला। दुकान स्वामी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शटर उखड़ा होने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा। रात में किसी समय चोरों ने शटर उखाड़ कर दुकान में रखा डीजे का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार के मुताबिक चोर डीजे से संबंधित कॉलम, बेस, टॉप , स्पीकर, एंगल, मशीनरी समेत कीमती सामान साफ कर गए। दुकान स्वामी द्वारा करीब डेढ़ लाख की चोरी का होना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें