फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (ब्यूरो)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की निवासी एक ग्रामीण की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाने पर दी तहरीर में ग्रामीण ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री शनिवार की सवेरे जंगल में जा रही थी। जिसे आरोपी निकट के गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी शिवम के विरुद्ध पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी पति को जेल भेजा
पुरकाजी। एक माह पूर्व क्षेत्र में हुई एक विवाहिता की हत्या में नामजद उसके पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 28 नवंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा में विवाहिता रिंकी उर्फ रमन की जल जाने से मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने उसके पिता सूरज सिंह निवासी ग्राम हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को उसके पति सुंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मारपीट का आरोप लगाया
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी पीड़ित नसीम अहमद का आरोप है कि शनिवार को वह कहीं बाहर गया हुआ था। उसी वक्त मोहल्ले के ही तहरीर में नामजद आरोपी व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी और पुत्री के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें