फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सेंट्रल जेल तोड़कर 25 साल से फरार बंदी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सेंट्रल जेल से 25 साल पहले फरार हुआ कैदी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला की सेंट्रल जेल से 25 साल पहले फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी तीतरो निवासी जबर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से डोडा, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। जबर सिंह महिला से बलात्कार में 14 वर्ष की सजा काट रहा था।
पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि 18 सितंबर की रात को पुलिस को ग्राम फतेह चंद में नशीले पदार्थ की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां चेकिंग की। चेकिंग से बचने के लिए एक व्यक्ति ग्राम फतेहचंदपुर के बाग से होकर निकलने का प्रयास कर रहा था। उसी समय पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार किलो डोडा पोस्त, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम फतेह चंदपुर निवासी जबर सिंह बताया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि जब उसके बारे में जानकारी कराई गई तो पाया कि जबर सिंह 1992 में अंबाला सेंट्रल जेल से फरार हुआ कैदी है। हरियाणा पुलिस को 25 साल से जबर सिंह की तलाश थी। जबर सिंह को वर्ष 1990 में सोनीपत के ग्राम नहरा नाहरी थाना राई में ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करने वाली एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में सोनीपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्ष 1992 में जबर सिंह को 14 वर्ष की सजा हो गई थी और उसे सोनीपत जेल अंबाला सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। 1992 में ही जबर सिंह अंबाला सेंट्रल जेल से फरार हो गया था।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि जबर सिंह पर नकुड़, थानाभवन, सोनीपत एवं अंबाला में आपराधिक मामले दर्ज हैं। 25 साल से फरार जबर सिंह की गिरफ्तारी पर तीतरो पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें