फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का सामान घटिया बताने पर शादी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर दुल्हन के लौट गई बारात
विज्ञापन

चरथावल ( मुजफ्फरनगर ) । कुटेसरा गांव में आई बारात को बिन दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। आरोप है कि दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने दहेज में भेजे सामान को घटिया बताते हुए एतराज जताया, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे को देर शाम बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। मामले में सुलहनामा कराने के लिए दोनों पक्ष के लोग जुटे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को देवबंद थाना क्षेत्र के गांव झबीरन से एक युवक थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में ब्याहने आया था। बारात में महिलाओं ने भी शिरकत की। अपराह्न दो बजे तक तमाम बारात की आवाभगत की जा रही थी। बाराती शादी में बने लजीज भोजन का लुत्फ उठा रहे थे, लेकिन बारात में आई कुछ महिलाओं ने ससुराल वालों पर दहेज का सामान घटिया भेजने की बात शुरू कर दी। महिलाओं के ताने मारने से समारोह में बखेड़ा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। दहेज की बात सुनकर दुल्हन पक्ष के समर्थन में काफी लोग इकठ्ठा हो गए। आरोप लगाया कि दूल्हा कार की मांग पूरी नहीं होने पर नाराज था। झबिरन वालों के रवैये से खफा पिता ने बेटी का निकाह युवक के साथ करने से इंकार कर दिया। कई घंटों तक हुई जद्दोजहद के बाद देर शाम दुल्हन के बिना ही दूल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ा। दूल्हे के पिता समेत कुछ लोगों को गांव में रोक लिया। दोनों पक्षों में रिश्ते से पहले दिए गए सामान आदि के लेनदेन को लेकर पंचायत चल रही है। एसएचओ डीके त्यागी ने प्रकरण से अनभिज्ञता जताते कहा कि इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें