फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में ही बंद मकान से चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली के चौधरी विहार स्थित एक मकान में मात्र दो घंटे में ही ताले तोड़ चोर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। परिवार अपनी एक रिश्तेदारी में गया हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के चौधरी विहार निवासी शमशाद घर में ही हौजरी का काम करती है। शमशाद के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम लगभग 6 बजे वह अपने घर का ताला लगाकर मोहल्ला छीपियान में अपने बच्चों समेत मायके में आ गई थी। उसके घर से जाते ही चोरों ने मकान के पीछे खाली पड़े प्लाट की ओर से छत के रास्ते घर में घुस गए और कमरों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ 20 हजार की नकदी के अलावा सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
रात लगभग 8 बजे जब वह मायके से घर लौटी और मुख्य द्वार पर लगा ताला खोल भीतर गई, तो मकान के अंदर दो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा मिला। उसने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस मामले में शमशाद ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें