फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी
विज्ञापन


गंगोह। लोन दिलवाने का झांसा देकर करीब 200 गरीब महिलाओं से एक लाख रुपये की अवैध वसूली की गई। एक साल बाद भी लोन ना मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी धमकियां दे रहे हैं। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोहम्मद गोरी निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुनानक पुरा निवासी दो लोगों ने नकुड़ और रामपुर मनिहारान की दो कंपनियों से महिलाओं को लोन दिलाने और खाते खुलवाने की बात कही गई थी। उनकी एवज में 500 रुपये प्रति महिला के हिसाब से 200 महिलाओं से एक लाख रुपये एकत्रित करके उन्हें दिए गये थे। मगर एक साल बीतने के बावजूद न तो लोन ही हुआ और न ही पैसे वापस किए गए। प्रदीप के अनुसार जब लोन नहीं मिलने से परेशान होकर पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें