फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नौ माह पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि विगत 4 फरवरी को खतौली निवासी दो युवक जबरन उसके घर में घुस गए और उसकी 15 वर्षीय बेटी को पकड़ लिया। बेटी ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने उसे हवस का शिकार बनाया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाती रही, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर खतौली निवासी वसीम और उसके एक साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि शीघ्र दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार, जेल भेजे
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने चंदेना कोली गांव से राजेश कुमार को पांच लीटर, पीरड नागल निवासी बिट्टू को पांच लीटर और अब्दुल्लापुर गांव निवासी बबलू उर्फ भूरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अब्दुल्लापुर गांव से पुलिस ने एक मकान में चल रही अवैध शराब की भट्टी भी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें