चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने दो नशा तस्करों को स्मैक तथा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार दोपहर कस्बा इंचार्ज शाह आलम ने सुल्तानपुर तिराहे पर चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से छ: ग्राम स्मैक बरामद हुई। शाह आलम ने बताया कि पकड़ा गया नशा तस्कर अंसार पुत्र अलीशेर निवासी बाढीमाजरचा है। यह पहले भी कई बार नशा तस्करी करने में जेल जा चुका है। अंसार का एनडीपीएस की धारा में चालान कर दिया गया है।
उधर चौकी प्रभारी टोडरपुर नरेश पाल सिंह ने रावणपुर तिराहे पर चेकिंग करते हुए मूसा पुत्र निसार निवासी हुसैनपुर सरसावा को एक बोरे सहित पकड़ा। तलाशी लेने पर बोरे में 12 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मूसा को अवैध शराब अधिनियम में जेल भेज दिया।