फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे़ एक महिला से मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कम्हेडा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी प्राची के साथ मेरठ जा रहे थे। गंगोह में रामबाग बाइपास चौक पर अपनी पत्नी को छोड़कर वह बाइक खड़ी करने चले गए। तभी पीछे से आए एक नकाबपोश बदमाश ने प्राची से पर्स छीनने का प्रयास किया। प्राची ने उसका विरोध किया तो बदमाश ने छीनाझपटी करते हुए ही पर्स खोल लिया और उसमें रखा मोबाइल निकालकर भाग निकला। कुछ दूर आगे ही उसका साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। दोनो बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। प्राची ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वारदात कर भाग रहे बदमाश एक कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने इन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें