थानाभवन। गांव चंदेनामाल निवासी कुंवर सिंह व नरेश पक्ष में रविवार को दीवार पर जंगला लगाने को लेकर विवाद हो गया। पहले तो ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। लेकिन, कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई व लाठी-डंडे चले। इससेे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे जलालालाबाद इंचार्ज पवन कुमार ने एक पक्ष से कुंवर सिंह, मोनू, अनिल, दर्शन लाल, सुरेश, कल्लू व दूसरे पक्ष से नरेश, शेेखर, अशोक, रविंद्र, सोनू को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 11 लोगों का चालान कर दिया है।