फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना करने का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टूर एवं ट्रेवल्स और गोल्ड इंवेस्ट कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर छह माह में रकम दोगुनी लौटाने का झांसा देकर एक व्यक्ति पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हिम्मत नगर स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी नितिन वर्मा का आरोप है कि मूल रूप से थाना नागल के गांव रसूलपुर खेड़ी एवं वर्तमान में पेपर मिल रोड स्थित अनमोल विहार निवासी राजेश कश्यप ने उसके चचेरे भाई पप्पू वर्मा को झांसे में लेकर टूर एवं ट्रैवल्स और गोल्ड का काम करने वाली कंपनी में रकम लगाकर छह माह में दोगुना करने बहाने उससे 25 हजार रुपये ले लिए। छह माह में दोगुना कर उसे पैसे लौटा दिया। दोबारा उसे बड़ी रकम लगाने पर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2.10 लाख, नितिन वर्मा से 75 हजार, मोहल्ले के ही मदनपाल से 50 हजार, बृजपाल से 75 हजार, सोनू से 10 हजार की रकम जमा करा ली। लेकिन छह माह बीतने के बाद ही किसी का पैसा नहीं मिला तो आरोपी से पैसे मांगे गए, लेकिन आरोपी लोगों से छुप रहा है। इस मामले में नितिन वर्मा ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें