फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कमेले पर छापा, कटान के लिए पहुंचे छोटे जानवर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कमेले पर छापा, तीन लोग दबोचे
विज्ञापन

सहारनपुर। कुतुबशेर थाना और मंडी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मंडी रोड स्थित कमेले में छापा मारा। पुलिस ने छापे के दौरान छोटे जानवरों से भरा ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को कई दिन से कमेले में छोटे और बीमार पशुओं का कटान किए जाने की सूचना मिल रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कुतुबशेर थाना और मंडी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कमेले पर छापा मारा। उस समय वहां पर पशुओं के बच्चे एक ट्रक में भरकर कटान के लिए लाए गए थे। पुलिस का छापा पड़ते ही कमेले में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और छोटे-छोटे पशुओं से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक में छोटे-छोटे 15 पशु भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में तंजीम निवासी दाउद सराय, शाहरुख निवासी चांद कालोनी मंडी कोतवाली तथा मुर्सलीन निवासी ढोली खाल शामिल हैं।
पुलिस ट्रक मालिक के बारे में जानकारी कर रही है। ट्रक मालिक को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। इसके अलावा स्लाटर हाउस के मालिक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि स्लाटर हाउस के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी जा रही है। प्रशासन द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें