फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। शादी का झांसा देकर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगोह के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह घर पर अकेली थी। तभी दूसरे मोहल्ले में अपनी रिश्तेदारी में आया युवक उसके पास पहुंचा और शादी की बात करने का झांसा देकर उसे दूसरे मोहल्ले में स्थित एक घेर में ले गया। पीड़िता के अनुसार वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने जबरन उसे दबोचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तभी शोर सुनकर कुछ पड़ोसी घेर की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक युवती को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक जिला शामली के एक गांव का निवासी है। जबकि उसके साथी का उसे नाम, पता मालूम नहीं है। पीड़िता सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें