फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने शराब के नशे में चीफ प्रॉक्टर से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने शराब के नशे में चीफ प्रॉक्टर से की अभद्रता
विज्ञापन

सहारनपुर। एलएलबी और बीए के दो छात्रों ने शराब के नशे में कालेज पहुंचकर चीफ प्राक्टर के साथ अभद्रता की। चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर कालेज प्रशासन ने दोनों छात्रों का दाखिला निरस्त कर दिया है। कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर दोनों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि बीए तृतीय और एलएलबी के दो छात्र शनिवार को शराब के नशे में कालेज पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर ने जब उनके शराब पीकर आने पर आपत्ति जताई तो दोनों छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के साथ अभद्रता की। अन्य शिक्षकों ने किसी तरह चीफ प्रॉक्टर को उनसे बचाया। प्राचार्य ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष का छात्र 31 अगस्त को भी अनुशासनहीनता कर चुका है। उसने माफीनामा लिखकर दिया था। दोबारा गलती मिलने पर दाखिला निरस्त करने की शर्त रखी गई थी। आरोप है कि शनिवार को उसने और बड़ी गलती करते हुए चीफ प्रॉक्टर के साथ बदसलूकी की। ऐसे में दोनों छात्रों के दाखिले निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
शिक्षक पर हमले की निंदा, कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। नगर के एचएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता शशिकांत पर छात्रों और बाहरी युवकों द्वारा किए गए हमले से शिक्षकों में भारी रोष है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की बैठक में घटना पर रोष व्यक्त किया गया। प्रांतीय मंत्री रजनीश चौहान ने हमलावरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में सोमप्रकाश शर्मा, राजवीर सिंह, ओमपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, डॉ. केके वर्मा, प्रवीण चौधरी, सुखदेव धीमान, भूपेंद्र सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें