फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाने के चक्कर में दे रहे थे बच्चे की बलि, दो तांत्रिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खजाना पाने के चक्कर में मोहल्ला खाताखेड़ी में एक मकान में तांत्रिक बच्चे की बलि देने की तैयारी कर रहे थे। लोगों को संदेह हुआ और मकान में झांक कर देखा तो होश उड़ गए। लोगों ने दोनों तांत्रिकों की पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके चार साथी फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि एक महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला खाताखेड़ी में बरेली निवासी एक दंपति ने नया मकान खरीदा है। मंगलवार की शाम जब आंधी आई और तूफान होने की आशंका हुई तो आसपास के लोग अपनी छतों पर चढ़ गए। तभी उनकी नजर दंपति के खरीदे गए मकान के आंगन में पड़ी, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग एक किशोर के चेहरे पर नकाब बांध आंगन में खोदे गए गड्ढे ईद-गिर्द बैठे नजर आए। कुछ संदिग्ध सामग्री भी गड्ढे के किनारे रखी हुई देखी। लोगों ने बच्चे की बलि देने की आशंका जताई। जिसके चलते क्षेत्रवासियों ने बंद मकान का दरवाजा जबरन खुलवा लिया। लोगों को आता देख कुछ लोग फरार हो गए, जबकि दो व्यक्तियों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की तथा दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इस दौरान थाने पर भारी भीड़ भी जमा हो गयी और दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करतें हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की, तो पता चला कि दोनों तांत्रिक है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम फरीद निवासी मोहल्ला गोटेशाह तथा नाजिम निवासी हबीबगढ़ बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मकान मालकिन को उसके आंगन में गढ़ा हुआ खजाना निकालकर देने की बात कही थी। वह गढ़ा हुआ धन निकालकर देने के लिए ही तंत्र-मंत्र कर रहे थे। बलि दिए जाने के आरोप गलत हैं। जबकि महिला का आरोप है कि दोनों ने गढ़ा खजाना निकालकर देने की एवज में उससे सवा 3 लाख रुपये ले लिए हैं। और उसके घर में जिन्न की मौजूदगी की बात कहते हुए उससे भी ऱ्निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। तंत्र-मंत्र के लिए घर के एक बच्चे की बलि भी मांग की थी। उसके पास उसके ही एक परिचित का बच्चा था। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और मामले में कोई तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें