ट्रक चालक समेत तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सरिये से भर ट्रक चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। ट्रक चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सरिया और ट्रक बरामद कर लिया। मास्टर माइंड की पुलिस तलाश में लगी है।
बागपत जिले के सिंधावली अहीर के वाजिद पुत्र आबिद ने गत दिवस शहर कोतवाली पर ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका सरियों से भरा ट्रक सुजडू गांव से चोरी हो गया। ट्रक में 6.4 टन सरिया था। पुलिस ने वाजिद को ही हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सुजडू निवासी शादाब पुत्र सरफराज और नईम पुत्र अब्दुल वहाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सरिये से भरा ट्रक भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त लोगों ने ही ट्रक चोरी करके सरिया मेरठ बेचने की योजना बनाई थी। योजना का मास्टर माइंड गुलजार निवासी सुजडू की तलाश है। वह वाजिद का फुफेरा भाई है।