थाने से फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए बदमाश को थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी थाने के टॉप फाइव बदमाशों में शामिल है।
थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मोहल्ला खान आलमपुरा निवासी आसिफ उर्फ पीरी पुत्र रफीक को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में आसिफ के पास तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आसिफ थाने का टॉप फाइव सूचीबद्ध बदमाशों में शामिल है, जिसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।